अखिलेश कहीं भी जाएं, नाराज होने की जरूरत नहीं:फिरोजाबाद में शिया धर्मगुरु बोले- चुनाव आते ही नेताओं को धार्मिक स्थल याद आते हैं
फिरोजाबाद में शिया धर्मगुरु और अरबी-फारसी के प्रोफेसर मौलाना अबूजर अब्बास ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की चर्चा को चुनावी राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को धार्मिक स्थलों की याद आने लगती है। अगर नेताओं की धार्मिक स्थलों के प्रति इतनी आस्था है, तो वे चुनाव से पहले वहां क्यों नहीं जाते। धार्मिक स्थलों पर जाने से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश मौलाना ने कहा- चुनाव के समय धार्मिक स्थलों पर जाने का मकसद जनता और मतदाताओं को आकर्षित करना होता है। अखिलेश यादव कहीं भी जाएं, किसी को नाराज होने की जरूरत नहीं है। अब लोग धीरे-धीरे राजनीतिक दलों की मंशा समझने लगे हैं। मुस्लिम समाज का नेताओं पर भरोसा पहले जैसा नहीं उन्होंने कहा- मुस्लिम समाज ने पहले इन नेताओं पर भरोसा किया, लेकिन कई बार निराशा हाथ लगी। अब भरोसा पहले जैसा नहीं रहा। नेताओं को लगता है कि धार्मिक स्थलों पर जाने से मुस्लिम मतदाता प्रभावित होंगे, लेकिन अब इस राजनीति का खास असर नहीं पड़ेगा। मुस्लिम समाज पहले से ज्यादा एकजुट हो रहा है और आने वाले समय में अपनी ताकत के साथ उभरेगा। धार्मिक आस्था को चुनावी लाभ से जोड़ना ठीक नहीं शिया धर्मगुरु कहा- उन्हें किसी नेता के धार्मिक स्थल पर जाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन चुनाव के समय ही ऐसी गतिविधियां सामने आने से सवाल उठते हैं। धार्मिक स्थल पर जाना व्यक्तिगत आस्था का विषय होना चाहिए, न कि चुनावी लाभ हासिल करने का माध्यम।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)