बागपत चीनी मिल में तकनीकी खराबी से काम रुका:एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे, किसान परेशान
बागपत चीनी मिल में तकनीकी खराबी के कारण सुबह करीब 8 बजे काम रोकना पड़ा। इससे किसानों की गन्ने की तुलाई बंद हो गई। मिल अधिकारियों ने किसानों से मशीन की खराबी ठीक होने तक गन्ना नहीं लाने की अपील की। किसानों का कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद से मिल में कई बार तकनीकी खराबी आई है। खराबी की जानकारी मिलने पर एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को समस्या जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। मिल अधिकारियों ने कहा कि खराबी शाम 4 बजे तक ठीक कर दी जाएगी और किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारी मशीन में आई खराबी ठीक करने में जुटे हैं। किसान विनोद कुमार, राजेश सिंह और मुकेश ने बताया कि मशीन खराब होने से गन्ने की तुलाई का काम बंद हो गया। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने के बाद से मिल में कई बार तकनीकी खराबी आ चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)