दुल्हन को विदा कर लौट रही कार कैंटर से भिड़ी:कासगंज में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल, गोरहा चौकी के पास हादसा
कासगंज में बुधवार रात 11 बजे दुल्हन को विदा कराकर लौट रही कार कैंटर से भिड़ गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के रुखाला गांव से बारात कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के फतेहपुर कलां गांव आई थी। मंगलवार को शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा सोनू दुल्हन किरन को कार से लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सोरों थाना क्षेत्र में गोरहा पुलिस चौकी के पास कार और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा सोनू (22), उसकी पत्नी क्रांति (20), समसपुर, अतरौली निवासी राजू (37), अतरौली निवासी हरेंद्र (40) और एक बच्ची घायल हुए। राजू, रमेश का बेटा है और हरेंद्र, टीकम का बेटा है। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)