इग्नू वाराणसी मंडल की दिसंबर सत्रांत परीक्षा शुरू:39,909 छात्र होंगे,ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी परीक्षा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। परीक्षाएं 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी। देशभर में दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के तहत आने वाले 19 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 39,909 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वाराणसी और प्रयागराज की जेलों में बंद कैदियों के लिए भी अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए परीक्षा दे सकें। वाराणसी में तीन केंद्रों पर परीक्षा वाराणसी में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आर्य महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा कराई जा रही है। इसके अलावा उदय प्रताप कॉलेज और केंद्रीय जेल वाराणसी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मुगलसराय में नया केंद्र, चंदौली के छात्रों को राहत इस बार चंदौली के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए नया केंद्र मिला है। मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे चंदौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रयागराज में बनाए गए तीन केंद्र प्रयागराज में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अर्चना डिग्री कॉलेज बरौत, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और एमएनएनआईटी शामिल हैं। समर्थ पोर्टल से डाउनलोड करें हॉल टिकट परीक्षार्थी इग्नू के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट निकालने में परेशानी होने पर विद्यार्थी क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी से संपर्क कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक: https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)