फिरोजाबाद में रास्ता भटकी वृद्धा को ट्रक ने कुचला,मौत:रिश्तेदारी में आई थीं, सुबह बरामद हुआ शव

Nov 25, 2026 - 12:23
0
फिरोजाबाद में रास्ता भटकी वृद्धा को ट्रक ने कुचला,मौत:रिश्तेदारी में आई थीं, सुबह बरामद हुआ शव
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रक से कुचलकर 71 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में जाने के लिए आई थीं, लेकिन रास्ता भटक गईं। देर रात होने पर स्टेशन रोड स्थित पत्थर वाली गली में सड़क किनारे सो गईं। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। रिश्तेदारी में जाने के बजाय रास्ता भटक गईं मृतका की पहचान जिला एटा के अलीगंज निवासी कंठश्री (71) पत्नी रामसनेही के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद के नगला भाऊ में रिश्तेदारी में आ रही थीं। परिजनों ने उन्हें रोडवेज बस में बैठाया था। बस से उतरने के बाद उन्हें रिश्तेदारी तक पहुंचना था, लेकिन वह रास्ता भटक गईं। इसके बाद पैदल चलते हुए स्टेशन रोड स्थित पत्थर वाली गली पहुंच गईं। मोबाइल नहीं होने से परिजनों से नहीं हो सका संपर्क देर रात होने के कारण कंठश्री सड़क किनारे ही सो गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कंठश्री को रोडवेज बस में बैठाकर रिश्तेदारी के लिए रवाना किया था। उन्हें उम्मीद थी कि वह सुरक्षित पहुंच जाएंगी, लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह रिश्तेदारी नहीं पहुंच सकीं। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, इसलिए परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पाए। सुबह थाने पहुंचने पर उन्हें हादसे में कंठश्री की मौत होने की जानकारी मिली। दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक से कुचलकर वृद्धा की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User