लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी सियासी होर्डिंग:PDA कि नई परिभाषा प्रेम, दया और अपनापन लिखा, भारतीय संविधान को अखंडता और एकता का प्रतीक बताया

Nov 25, 2026 - 12:23
0
लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी सियासी होर्डिंग:PDA कि नई परिभाषा प्रेम, दया और अपनापन लिखा, भारतीय संविधान को अखंडता और एकता का प्रतीक बताया
लखनऊ में बुधवार को संविधान दिवस से पहले ही सियासी होर्डिंग वार शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग के जरिए पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना सियासी संदेश देने की कोशिश की। होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए PDA की राजनीति को सामाजिक एकता और भाईचारे से जोड़ने का संदेश दिया गया है। होर्डिंग पर लिखा है- 'PDA प्रेम, दया, अपनापन का संगम है।' इसके साथ संदेश दिया गया है कि भारत का संविधान देश की एकता और अखंडता को अपने में समेटे हुए है। होर्डिंग के जरिए सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने की बात कही गई है। सबको साथ लेकर चलने का नाम PDA होर्डिंग लगवाने वाले सपा नेता नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि अखिलेश यादव सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और युवाओं के साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य की भी चिंता करते हैं। PDA का मतलब ही सभी को साथ लेकर चलना है। इसी सोच के साथ समाजवादी पार्टी के परचम तले हर वर्ग और समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 2027 में अखिलेश को CM बनाने का संकल्प नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि PDA के लोगों ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। PDA केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि दलितों, पिछड़ों और शोषितों को न्याय दिलाने का मिशन है। उन्होंने दावा किया कि PDA के रथ पर सवार होकर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User