मेरठ में 2 पुलिस अफसरों के तबादले:राघवेंद्र मिश्रा को सहारनपुर भेजा, विभा सिंह का इंटरनल ट्रांसफर

Nov 25, 2026 - 12:39
0
मेरठ में 2 पुलिस अफसरों के तबादले:राघवेंद्र मिश्रा को सहारनपुर भेजा, विभा सिंह का इंटरनल ट्रांसफर
मेरठ में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन स्तर से बुधवार दोपहर को ये तबादला सूची जारी की गई है। इसमें मेरठ से भी 3 नाम शामिल हैं। बड़े पैमाने पर पूरे यूपी में अफसरों का तबादला किया गया है। 10 आईपीएस और 18 अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर किए हैं। पीटीएस की अपर पुलिस अधीक्षक विभा सिंह को मेरठ में ही 6वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक बनाया गया है। वहीं वर्तमान में 6वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक राघवेंद्र कुमार मिश्रा 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर का उपसेनानायक बनाया गया है। शाहजहांपुर की एसपी देहात भवरे दीक्षा अरुण को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ के पद पर भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User