औरैया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:दो साल पहले हुई थी शादी, इलाज के दौरान गई जान

Nov 25, 2026 - 11:33
0
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:दो साल पहले हुई थी शादी, इलाज के दौरान गई जान
बेला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रौशनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी शादी करीब दो साल पहले फर्रुखाबाद जिले के असगरपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल से हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी है। जानकारी के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर पति पुष्पेंद्र पाल उन्हें मायके फतेहपुर गांव छोड़ गए थे। पिता उदय नारायण पाल सिंह ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया था। परिजनों ने घर पर इलाज कराने की कोशिश की बताया जा रहा है कि देर रात घर पर उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजनों ने घर पर इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User