सीतापुर में धान क्रय केंद्रों पर तौल बंद मिली:एडीएम ने प्रभारियों को दी चेतावनी, 2 घंटे में ट्राली खाली कराने के निर्देश

Nov 03, 2026 - 13:23
0
सीतापुर में धान क्रय केंद्रों पर तौल बंद मिली:एडीएम ने प्रभारियों को दी चेतावनी, 2 घंटे में ट्राली खाली कराने के निर्देश
सीतापुर के सदर तहसील स्थित नवीन गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एडीएम आयुष चौधरी ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो क्रय केंद्रों पर तौल बंद मिली। जानकारी करने पर पता चला कि हैंडलिंग ठेकेदार की नियुक्ति न होने के कारण इन केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। इस पर एडीएम ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल तौल शुरू कराने के निर्देश दिए। किसानों ने रजिस्ट्रेशन की समस्या उठाई निरीक्षण के दौरान एडीएम ने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों ने रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों और धान खरीद की धीमी गति का मुद्दा उठाया। इस पर एडीएम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ समस्याओं पर उच्च स्तर से निर्णय लिया जाना है। जल्द ही इनका समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने मिलों से क्रय केंद्रों के अटैचमेंट की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। एडीएम ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में बारिश के कारण धान खरीद की रफ्तार प्रभावित हुई थी। अब खरीद दोबारा सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। छोटे किसानों को प्राथमिकता से तौल के निर्देश एडीएम ने अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि कम मात्रा में धान लेकर आने वाले छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर तौल की सुविधा दी जाए। जिन किसानों की तौल होनी है, उनकी सूची तैयार कर उसी के अनुसार क्रमवार तौल कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि करीब 50 कुंतल धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को दो घंटे के भीतर खाली कराया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। एडीएम ने कहा कि केंद्रों पर समय से काम शुरू होने और तेजी से तौल होने पर प्रतिदिन अधिक किसानों से धान खरीद संभव हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User