बागपत में PET परीक्षा के लिए 10 केंद्र, 25,344 अभ्यर्थी:3 तिथियों पर 6 पालियों में होगी परीक्षा, नकल रोकने को लेकर प्रशासन अलर्ट
बागपत प्रशासन ने PET-2026 परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी। डीएम दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को करीब 12 बजे बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को जिले के 10 केंद्रों पर छह पालियों में होगी। कुल 25,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। गेट परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद होंगे। नकल रोकने के लिए तीन जोनल, 10 सेक्टर, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 516 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। डीएम ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की पहचान, तलाशी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर ध्यान रहेगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने नकल माफिया पर कड़ी नजर रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी किए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)