हापुड़ रामलीला मेले में 35 लाख की अवैध वसूली:डीएम से शिकायत, सरकारी जमीन पर दुकानें लगाने का भी मुद्दा उठाया
हापुड़ के रामलीला मेले में विवाद सामने आया है। विकास गोयल ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने श्री रामलीला समिति के विनोद कुमार वर्मा, उमेश कुमार अग्रवाल, सूयश वशिष्ठ, शुभम गोयल, रवि गर्ग व ठेकेदार वरुण गोयल उर्फ टिक्कू पर अवैध वसूली, ध्वनि प्रदूषण व सरकारी जमीन पर दुकानें लगवाने का आरोप है। शिकायत में आरोप है कि फर्जी नियमों के आधार पर मेले का आयोजन हो रहा है। ठेकेदार से 35 लाख रुपये लिए गए हैं। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में लाउडस्पीकर और प्रतिबंधित आतिशबाजी का इस्तेमाल हो रहा है। दुकानदारों से 40 हजार से एक लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। खजले की दुकान से तीन लाख और सॉफ्टी की दुकान से पांच लाख रुपये लिए गए हैं। गोयल ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई और 35 लाख रुपये सरकारी कोष में जमा करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)