डीएम ने स्नातक-शिक्षक मतदान की तैयारियां जांचीं:पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बुधवार शाम 5बजे करीब जीआईसी स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का दौरा किया। डीएम ने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, चुनाव सामग्री की उपलब्धता और अन्य जरूरी इंतजामों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अभिषेक पाण्डेय ने निर्देश दिए कि मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। इससे पोलिंग पार्टियों को रवाना होते समय कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। डीएम ने अधिकारियों को रवानगी स्थल पर अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखने को कहा। उन्होंने साफ किया कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)