फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे:एक को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

Oct 21, 2026 - 17:03
0
फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 युवक डूबे:एक को बचाया गया, 2 की तलाश जारी
फतेहपुर जिले के भिटौरा विकासखंड अंतर्गत नरही गांव में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, नरेंद्र और गजराज नाम के दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। काफी देर तक उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिल सकी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता युवकों की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक बचाव अभियान लगातार जारी था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User