नोएडा में आत्महत्या के तीन मामले:युवती और सब्जी विक्रेता की मौत, किशोरी के प्रेमी पर पांच महीने बाद केस

Oct 21, 2026 - 17:36
0
नोएडा में आत्महत्या के तीन मामले:युवती और सब्जी विक्रेता की मौत, किशोरी के प्रेमी पर पांच महीने बाद केस
नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सर्फाबाद में आत्महत्या करने वाली किशोरी के परिजन ने उसके प्रेमी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है। भाई-भाभी के साथ रहती थी युवती सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव में सोमवार शाम ओडिशा की 19 साल की मनोरमा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ महीने पहले नोएडा आई थी और अपने भाई-भाभी के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह सिलाई का काम करती थी। सोमवार शाम भाई-भाभी घर पहुंचे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी आत्महत्या का ठोस कारण नहीं बता सके। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आर्थिक तंगी से परेशान था सब्जी विक्रेता फेज-दो थाना क्षेत्र के गेझा गांव में मंगलवार शाम 38 साल के गरीबनाथ साहू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और गेझा गांव की गली नंबर-पांच में किराए पर रहते थे। वह मंडी से सब्जियां लाकर गांव में बेचते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे मेला देखने गए थे। घर लौटने पर बच्चों ने पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि गरीबनाथ पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। किशोरी के प्रेमी पर उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज सर्फाबाद में आत्महत्या करने वाली कानपुर देहात निवासी नैना के परिजन ने सेक्टर-113 थाने में उसके प्रेमी सौरभ के खिलाफ पांच महीने बाद केस दर्ज हुआ है। नैना फॉरेंसिक साइंस में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और नोएडा में अपने मौसेरे भाई के साथ रहती थी। परिजन का आरोप है कि सौरभ ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर उसे फंसाया और शादी का झूठा वादा किया। आरोप है कि वह नैना को प्रताड़ित करता था। परिजन के मुताबिक, नैना ने नवंबर 2025 में मैसेज के जरिए उन्हें उत्पीड़न की जानकारी दी थी। आरोप है कि सौरभ की धमकी और उत्पीड़न से परेशान होकर नैना ने 14 मई को आत्महत्या कर ली थी। पिता ने पुलिस को साक्ष्य सौंपकर शिकायत की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक, परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User