बुलन्दशहर में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी:23 अक्टूबर को मतदान, पुलिस बल को ब्रीफ किया

Oct 21, 2026 - 17:03
0
बुलन्दशहर में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी:23 अक्टूबर को मतदान, पुलिस बल को ब्रीफ किया
बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए निकुंज हॉल में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। बुधवार शाम 4 बजे अधिकारियों ने सभी कर्मियों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिले में 22 मतदान केंद्र, 17,686 मतदाता बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 22 मतदान केंद्र और 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 260 मतदान कार्मिक और 28 रिजर्व कार्मिकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिले में 22 बैरियर भी लगाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 17,686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 10,768 स्नातक और 6,918 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्याही और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें। निर्वाचन आयोग के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष रहने की हिदायत एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष और मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों और निर्वाचन से जुड़े लोगों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User