विधान परिषद चुनाव के चलते जौनपुर कलेक्ट्रेट के न्यायालय बंद:22 और 23 अक्टूबर को वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक
जौनपुर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्षों को मतदान केंद्र बनाया गया है।
23 अक्टूबर को होगा मतदान
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को मतदान दल कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और रात में वहीं रुकेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की एंट्री पर रोक
चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालयों में कामकाज बंद रहेगा। इन दोनों दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)