बाइक को वाहन ने टक्कर मारी, महिला की मौत:पीलीभीत में शादी की दावत बांटने जा रहा था परिवार पति और बेटा घायल
पीलीभीत में बेटे की शादी की दावत बांटने जा रहे बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के घुंडी गांव निवासी बसंत लाल रविवार को पत्नी कांति देवी (50) और बेटे रवि (21) के साथ रिश्तेदारों को शादी की दावत बांटने निकले थे। उनकी बाइक का नंबर यूपी 27 बीएस 4861 है। परिवार खुदागंज की ओर से आ रहा था, जबकि अज्ञात वाहन बीसलपुर की तरफ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर रविवार दोपहर करीब 1 बजे उनकी बाइक गोवल पतिपुरा के पीछे भड़रिया मोड़ से आगे पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंत लाल और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना पर बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला और एसएसआई रमेश चंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कांति देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)