सहारनपुर में पुलिस लिखी थार ने मदरसा छात्र को कुचला:मदरसे से लौट रहे छात्र की मौत, अगले साल पूरी होनी थी मौलवियत की पढ़ाई, एक की मौत

Nov 15, 2026 - 15:22
0
सहारनपुर में पुलिस लिखी थार ने मदरसा छात्र को कुचला:मदरसे से लौट रहे छात्र की मौत, अगले साल पूरी होनी थी मौलवियत की पढ़ाई, एक की मौत
सहारनपुर में थाना गंगोह क्षेत्र में नकुड़ रोड पर मेघन माजरा के पास पुलिस लिखी थार कार और बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय मदरसा छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मदरसे से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहे थे। घायल के मुताबिक, आगे चल रही थार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी बाइक पीछे से कार में जा घुसी। हादसे में जान गंवाने वाला अनस चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अगले साल उसकी मौलवियत की पढ़ाई पूरी होने वाली थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोह लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अनस को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शादाब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा मृतक की पहचान अनस पुत्र शाहिद निवासी बाढ़ीमाजरा के रूप में हुई है। घायल शादाब ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अनस के साथ गंगोह के बड़े मदरसे से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था। मेघन माजरा के पास उनके आगे चल रही थार कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर थार के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी गई। अगले साल पूरी होनी थी मौलवियत की पढ़ाई अनस के पिता शाहिद ने बताया कि बेटा रोजाना बाइक से मदरसे में पढ़ाई करने जाता था। वह मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था और अगले साल उसका पाठ्यक्रम पूरा होना था। अनस चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। एक ही परिवार के थे दोनों युवक भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवक एक ही परिवार के थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अनस की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने थार कब्जे में ली, चालक हिरासत में सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि थार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User