हरदोई में 10वीं के छात्र को कॉलेज गेट पर पीटा:आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड; 5 छात्रों पर FIR

Nov 15, 2026 - 12:04
0
हरदोई में 10वीं के छात्र को कॉलेज गेट पर पीटा:आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड; 5 छात्रों पर FIR
हरदोई शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज के बाहर 10वीं के छात्र की पिटाई के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात 7:27 बजे रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 4 नवंबर की है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने मिलकर पीड़ित को घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का वीडियो आरोपियों में से एक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद छात्र ने रोते हुए अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज गेट के बाहर आधा दर्जन छात्रों ने घेरा जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले पीड़ित छात्र के पिता फाइबर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी दो बेटियां हैं और पीड़ित उनका इकलौता बेटा है। वह शहर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने एक गिरोह बना रखा है, जो आए दिन दूसरे विद्यार्थियों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। 4 नवंबर को तीन नामजद और दो अज्ञात समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने छात्र को कॉलेज गेट के बाहर घेर लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में उनमें से एक छात्र ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने रोते हुए अपने पिता को पूरी घटना बताई। प्रधानाचार्य के बाद एसपी से की शिकायत घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य से शिकायत की। इसके बाद शनिवार दोपहर एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद शहर कोतवाली में शनिवार रात तीन नामजद और दो अज्ञात छात्रों के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक इरादे से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User