इटावा में शालिग्राम-तुलसी विवाह सम्पन्न हुआ:श्री श्री गौर निताई परिवार 14 साल से कर रहा आयोजन; बुधवार को भजन संध्या का होगा आयोजन
इटावा शहर के पक्का तालाब परिसर में श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वावधान में बुधवार दोपहर 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण (शालिग्राम भगवान) और तुलसी महारानी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन कर भगवान के विवाह की खुशियां मनाईं। 14 साल से निभाई जा रही परंपरा श्री श्री गौर निताई परिवार की ओर से यह आयोजन पिछले 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों से इसे विशेष रूप से भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। विवाह के सभी धार्मिक कार्यक्रम पंडित मनु पुत्र दास जी के सानिध्य में पूरे कराए गए। विवाह से पहले शालिग्राम भगवान का वैदिक मंत्रों के साथ विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की बारात निकाली गई और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। वर और वधू पक्ष की रस्में विवाह में वर पक्ष की ओर से श्रीमती रश्मि माताजी और श्री राजू प्रभु जी ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि वधू पक्ष की ओर से श्री दिनेश प्रभु जी और श्रीमती उर्मिला माताजी शामिल रहे। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और धार्मिक गीतों से गूंजता रहा। तुलसी विवाह का बताया महत्व इस मौके पर पंडित मनु पुत्र दास जी ने पद्म पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार तुलसी विवाह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भक्ति और भगवान के मिलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है। तुलसी का पौधा घर में होना शुभ और पवित्र माना गया है। आज महिला संगीत का आयोजन विवाह उत्सव संपन्न होने के बाद गुरुवार को पक्का तालाब परिसर में महिला संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं पारंपरिक विवाह गीत, मंगल गीत और भजन प्रस्तुत करेंगी। श्री श्री गौर निताई परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)