बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न:सुरौली न्याय पंचायत में आयोजित हुआ आयोजन
सुलतानपुर में सुरौली न्याय पंचायत स्तर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी में पीएस मल्हौटी-2, जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस बड़ेगांव और बालिका वर्ग में यूपीएस बरुई की टीम ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में 50 और 100 मीटर में अर्पित तथा 200 मीटर में आशीष निषाद ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रिंस शामिल हुए। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में आकृति, 200 मीटर में खुशी, 100 मीटर में नेहा और 200 मीटर में महक ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आरती त्रिपाठी और ममता तिवारी ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, एआरपी सफदर मेहंदी, संजय पांडेय, रामजीत मौर्य, संकुल प्रभारी वविता पांडेय, अभिलेखीकरण हिना प्रवीन, अखिल पांडेय, स्वर्णप्रताप सिंह, रामअवतार वर्मा, मो. शकील, डॉ. आलोक तिवारी, कृष्णमोहन सिंह, सत्य विजय सिंह, दीपचंद मिश्रा, अनीता सिंह, नीरज शुक्ला, रमेश रावत, विद्यावती, निधि, राकेश तिवारी और योगेंद्र वंदना दुबे सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)