डीपीएस बदायूं में वार्षिकोत्सव ‘वैविध्यम्’:विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति से जुड़ी दी प्रस्तुतियां
बदायूं में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘वैविध्यम् 2026’ का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। इसमें नर्सरी से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार प्रीतपाल सिंह मौजूद रहे। स्कूल के निदेशक विवेक भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभा निखारने के अवसर देना स्कूल का उद्देश्य है। प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)