बांदा में केन नदी में मिला किशोर का शव:दो दिन से था लापता; मोहल्ले के लोगों ने जताई हत्या की आशंका
बांदा कोतवाली के कटरा स्थित नूनिया माहौल निवासी 13 वर्षीय अनुज का शव केन नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अनुज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने छोटे भाई के साथ मोहल्ले के लोगों के सहारे जीवन गुजार रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग स्तब्ध रह गए। वहीं, नदी में शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। अनुज पुत्र राकेश ब्रजेश कीर्तन मंदिर के सामने रहता था। उसकी मां की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि पिता का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाइयों की देखभाल की जिम्मेदारी काफी हद तक मोहल्ले के लोगों ने संभाल रखी थी। पिता की मौत के बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु ने मिलकर अनुज के रहने के लिए मकान भी बनवाया था। चाय की दुकान पर करता था काम अनुज मनी चाय वाले की दुकान पर काम करता था। परिजनों और मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, उसे दो दिन पहले शाम करीब 8 बजे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। तलाश के दौरान उसका शव केन नदी में मिला। अनुज का एक छोटा भाई भी है। दोनों भाइयों को मोहल्ले के लोग खाना खिलाने से लेकर उनकी दूसरी जरूरतों का ध्यान रखते थे। मोहल्ले के लोगों ने जताई हत्या की आशंका मोहल्ले के निवासी राज पांडेय ने बताया कि अनुज कभी केन नदी की तरफ नहाने नहीं जाता था। ऐसे में नदी में उसका शव मिलने पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मोहल्ले के अन्य लोगों ने भी किशोर की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अनुज की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)