प्रधानाचार्य पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस:प्रतापगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाने पर आपत्ति, डीएम से शिकायत

Nov 04, 2026 - 12:42
0
प्रधानाचार्य पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस:प्रतापगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाने पर आपत्ति, डीएम से शिकायत
प्रतापगढ़ के मान्धाता क्षेत्र के पितईपुर स्थित कमला शरण यादव इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का केंद्र बनाए जाने पर सवाल उठे हैं। एक महिला ने बुधवार को डीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से शिकायत कर कॉलेज का नाम केंद्रों की सूची से हटाने की मांग की। पितईपुर निवासी पूनम देवी ने शिकायत में कहा कि कॉलेज के प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य के खिलाफ पूर्व छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। परीक्षा के दौरान छात्रा की कॉपी ले ली गई शिकायत के मुताबिक, एफआईआर संख्या 49/2025 में बीएनएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई थी। पूनम देवी का आरोप है कि फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा के दौरान छात्रा की कॉपी ले ली गई थी। इसके बाद छात्रा ने फांसी लगा ली थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस मामले के बावजूद कॉलेज का नाम यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की पहली केंद्र सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कॉलेज की पृष्ठभूमि की जांच कराने और उसका नाम सूची से हटाने की मांग की। विद्यालय को केंद्र बनाने का आग्रह पूनम देवी ने अधिकारियों से विद्यार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए कॉलेज की जगह किसी दूसरे विद्यालय को केंद्र बनाने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User