बाराबंकी में कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल:एंबुलेंस कर्मियों ने मरीज के बैग से मिले डेढ़ लाख रुपये लौटाए

Nov 12, 2026 - 12:07
0
बाराबंकी में कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल:एंबुलेंस कर्मियों ने मरीज के बैग से मिले डेढ़ लाख रुपये लौटाए
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गोण्डा-बहराइच हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब एक बजे कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। दिल्ली नंबर की टूरिस्ट कार (DL 1ZD 6512) बहराइच से दिल्ली जा रही थी। सुल्तानपुर रोड फ्लाईओवर के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। टक्कर के बाद कार के दोनों अगले पहिए निकलकर सड़क पर गिर गए और दोनों एयरबैग खुल गए। जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा की दो गाड़ियां UP32EG4201 और UP32FG0691 मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया। घायलों में इंद्रा वर्मा (35) और मुकेश पुत्र परशुराम (35) समेत चार लोग शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस कर्मियों को एक मरीज के बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये मिले। उन्होंने रकम सुरक्षित रखी और जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल स्टाफ व मरीज के परिजनों को सौंप दी। घायलों के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ उनकी नकदी भी सुरक्षित लौटाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User