जौनपुर में छठ को लेकर घाटों पर बनने लगीं वेदियां:नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय पर्व; घर लौटने लगे परदेशी
जौनपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाटों और घरों में साफ-सफाई के साथ खरीदारी भी तेज हो गई है। बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ग्रामीण इलाकों में तालाबों और घाटों की सफाई कराई जा रही है। महिलाएं और पुरुष घाटों पर पूजा की वेदियां बनाने में जुटे हैं। कुछ लोग ईंट और मिट्टी से वेदी बना रहे हैं, तो कुछ आसपास की सफाई कर रहे हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूजा की शुरुआत होगी। 14 नवंबर शनिवार को खरना, 15 नवंबर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। परदेश से घर लौट रहे लोग, ट्रेनों-बसों में भीड़ छठ पूजा में शामिल होने के लिए मुंबई, दिल्ली, गुजरात और कोलकाता जैसे शहरों में रहने वाले लोग घर लौट रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए लोग अपने गांव और घर पहुंच रहे हैं। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना छठ पर्व पर श्रद्धालु संतान प्राप्ति और पुत्रों की लंबी उम्र व यश की कामना के लिए सूर्यदेव की पूजा करते हैं। घाटों पर छठी मइया की पूजा के लिए जगह तय की जा रही है। व्रती महिलाओं और उनके परिजन पूजा की तैयारियों में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)