जगदौर के पास हादसे में युवक घायल:निचलौल जाते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में भर्ती
महराजगंज में निचलौल जाते समय शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे जगदौर के पास हुए सड़क हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक है।
प्रदीप, विश्वनाथ के बेटे हैं और फरेंदा थाना क्षेत्र के कटकही गांव के निवासी हैं। वह किसी जरूरी काम से निचलौल जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज ले गए।
जिला अस्पताल में डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह ने प्रदीप की जांच की। उन्होंने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)