मेरठ के बाद अब आगरा में चुनाव आयोग की बैठक:6 नवंबर को 12 जिलों के डीएम रहेंगे मौजूद, तैयारियां तेज

Nov 03, 2026 - 13:40
0
मेरठ के बाद अब आगरा में चुनाव आयोग की बैठक:6 नवंबर को 12 जिलों के डीएम रहेंगे मौजूद, तैयारियां तेज
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद चल रही है। इन तैयारियों को परखने के लिए 6 नवंबर को आगरा में चुनाव आयोग की बैठक होने जा रही है। मेरठ में 18 जिलों की समीक्षा के बाद अब आगरा में 12 जिलों के चुनावी इंतजामों का आकलन किया जाएगा। बैठक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के सभागार में होगी। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, फिरोजाबाद सहित 12 जिलों के डीएम शामिल होंगे। भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। करीब 5 घंटे तक चलने वाली बैठक में दो चरणों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी। बैठक में इन 8 बिंदुओं पर रहेगा फोकस मतदाता सूची का पुनरीक्षण मतदाता सूची में नामों की गलतियां दूर करने और सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रगति पर चर्चा होगी। नए मतदाताओं का पंजीकरण 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने की तैयारी परखी जाएगी। नामों का सत्यापन मृत, स्थानांतरित और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नामों की जांच की जाएगी। फोटोयुक्त पहचान पत्र मतदाताओं को नए पहचान पत्र उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा होगी। मतदान केंद्रों की व्यवस्था बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली जाएगी। संवेदनशील बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा होगी। ईवीएम-वीवीपैट चुनाव में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और उनके रखरखाव की तैयारियां देखी जाएंगी। प्रशासनिक तैयारी निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों और चुनाव प्रबंधन की समीक्षा होगी। मेरठ में 18 जिलों की हुई थी समीक्षा 2 नवंबर को मेरठ के ऊर्जा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों के 18 जिलों के डीएम, एसएसपी और मंडलायुक्त शामिल हुए थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद रहे। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम-वीवीपैट, सुरक्षा और निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर चर्चा हुई थी। आगरा में 2.90 लाख मतदाताओं को मिलेंगे नए पहचान पत्र जिले में करीब 2.90 लाख मतदाताओं को नए फोटोयुक्त पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। इसके लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान भी चलाए जा चुके हैं। अब छह नवंबर की बैठक में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति और आगामी अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि छह नवंबर को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के सभागार में चुनाव संबंधी बैठक होगी। इसमें 12 जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मतदाता सूची और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User