भाजपा मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अयोध्या में सम्मान:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रामनामा पहनाकर किया स्वागत

Nov 14, 2026 - 16:43
0
भाजपा मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अयोध्या में सम्मान:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रामनामा पहनाकर किया स्वागत
अयोध्या भाजपा महानगर कार्यालय सहादतगंज में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामनामा पहनाकर सम्मानित किया और संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयास से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोर्चों की भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ें और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मौके पर विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू, शैलेन्द्र कोरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अशोका द्विवेदी, एकता भटनागर, बिंदु सिंह, सावित्री गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंकिता कपूर, यमुनोत्री केसरवानी, पिछडा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डा अरविंद चौरसिया, डा अखिलेश वैश्य, वीरेन्द्र पटेल, चंदन मौर्या, जगेश्वर मौर्या, राम जी सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदीप सिंह, रविन्द्र वर्मा, अनूप वर्मा, रज्जू पाण्डेय, धर्मेन्द्र शर्मा, अनूसूचित जाति अभिषेक सागर, सोमनाथ बघेल, दिलीप रावत, फूलचंद रावत, जयप्रकाश रावत, अभिषेक कोरी, पंकज कन्नौजिया, अनूसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद गौड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User