छठ पूजा पर नोएडा में दो दिन बदलेगा ट्रैफिक:भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; 6 रास्तों से निकलेंगे वाहन, जारी किया गया हैल्पलाइन नंबर
छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नोएडा यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 15 और 16 नवंबर को शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरत के अनुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। खासतौर पर कालिंदी कुंज, सेक्टर-63, नोएडा स्टेडियम, हिंडन नदी और ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार छठ पूजा का आयोजन यमुना नदी के कालिंदी कुंज, हिंडन नदी पुल, कुलेसरा, चोटपुर-बेहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में प्रस्तावित है। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जारी किया गया हैल्पलाइन नंबर यातायात संबंधी किसी भी परेशानी पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 7065100100 और एक्स हैंडल @noidatraffic पर भी शिकायत या जानकारी दी जा सकती है। इन छह रास्तों पर रहेगा डायवर्जन मेडिकल और फायर सर्विस के वाहनों को मिलेगी छूट
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों को नहीं रोका जाएगा। एंबुलेंस, मेडिकल सेवाओं और फायर सर्विस के वाहनों को जरूरत के अनुसार सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)