भाजपा विधायक बोले-पार्टी के लोग निपटाना चाहते हैं, बेनकाब करूंगा:प्रतापगढ़ी बोले- BJP से लोकतंत्र बचाओ; विधायक गुर्जर का अखिलेश को कारसेवा का चैलेंज
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्नाव के पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी में भितरघात करने वालों को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा- भाजपा के कुछ पुराने नेता पुरवा में कमल का फूल खिलने से रोकने के लिए साजिश कर रहे हैं। नए बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों, जुट जाओ और ऐसे लोगों को निपटा दो। न रहे बांस, न बजे बांसुरी। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो फिर पुरवा छोड़कर भाग जाना।पूर्व राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अराजकता की परिभाषा समझनी चाहिए। अराजकता तब होती है, जब सत्ता में रहते हुए जनता का वोट लूट लिया जाए और चुनाव आयोग की मदद से सरकार चलाई जाए। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- क्या सपा प्रमुख भगवान श्री कृष्ण में विश्वास रखते हैं? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे इस पर स्थिति स्पष्ट करें। उन्हें यादव समाज का लगातार अपमान करने पर शर्म आनी चाहिए। वे आगे आएं और कहें कि वे कार सेवा में हिस्सा लेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)