मऊ में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:आपसी सहमति से निपटेंगे मुकदमा, समझौते से सुलझेंगे विवाद
मऊ में 12 दिसंबर 2026, शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसका आयोजन जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में करेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर होने वाली लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाएगा। 138 यानी चेक बाउंस के मामले रखे जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुताबिक, यहां आपसी सुलह योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना मुआवजा याचिकाएं और परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 यानी चेक बाउंस के मामले रखे जाएंगे। पारिवारिक और वैवाहिक विवाद, दीवानी मामले, मेड़बंदी, दाखिल-खारिज, चकबंदी और पंजीयन व स्टांप से जुड़े मामले भी निपटाए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण वसूली नगर पालिका के चालान से जुड़े मामले रखे किरायेदारी, आबकारी अधिनियम, पुलिस अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और नगर पालिका के चालान से जुड़े मामले रखे जाएंगे। अन्य ऐसे मामले भी शामिल होंगे, जिनमें समझौता हो सकता है। आरटीओ चालान, विकास प्राधिकरण से जुड़े मामले, प्री-लिटिगेशन प्रकरण और मोबाइल व केबल नेटवर्क से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को सरल और जल्दी न्याय दिलाना और आपसी सहमति से विवाद सुलझाना है। उसने अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)