भदोही में समाजवादी मजदूर सभा की PDA पंचायत:प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक बोले- भाजपा बेरोजगारी पर झूठ बोलकर मजदूरों को ठग रही

Nov 03, 2026 - 15:01
0
भदोही में समाजवादी मजदूर सभा की PDA पंचायत:प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक बोले- भाजपा बेरोजगारी पर झूठ बोलकर मजदूरों को ठग रही
समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने जनपद के औराई विधानसभा क्षेत्र के डभका बाजार में पीडीए पंचायत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मजदूर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और भाजपा झूठ बोलकर उन्हें ठग रही है। धनीलाल श्रमिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के आखिरी पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी समतामूलक समाज बनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन चल रहा है। उनके मुताबिक, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और भाजपा सरकार लोगों को बुलडोजर दिखाकर डरा रही है। धनीलाल श्रमिक ने लोगों से अपने मौलिक अधिकारों और वोट की ताकत पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ही सरकार बनाती और गिराती है। उन्होंने भाजपा सरकार को हटाने की बात भी कही। पंचायत की अध्यक्षता मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष गुलाब पाल ने की। इसे राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी, पूर्व एमएलसी सशाक यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ह्रदयनारायण प्रजापति, अंजनी सरोज और केशनारायण यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राजनाथ यादव, सुरेन्द्र यादव, छबिनाथ यादव और प्रियंका माधुरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User