उन्नाव में कार से 2 बैग गायब:एक बैग में 4 लाख रुपए और दूसरे में स्कूल के कागजात थे, टायर पंचर होने पर मैकेनिक के पास गया था
उन्नाव के बेहद व्यस्त इलाके में मंगलवार को एक कार से दिनदहाड़े दो बैग गायब हो गए। एक बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद रखे थे, जबकि दूसरे बैग में स्कूल से जुड़े जरूरी कागजात थे। पीड़ित प्रशांत को बैग गायब होने की भनक तब लगी, जब वह कार का पंचर टायर ठीक कराने के लिए दुकान पर पहुंचे। गांधी नगर से लौटते समय हुआ पंचर पीड़ित प्रशांत के मुताबिक, वह मंगलवार सुबह अपनी कार (यूपी 35 बीवाई 6055) से निकले थे। गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा होते हुए जब वह गांधी नगर की ओर लौट रहे थे, तभी जोन पार्क के पास उनकी कार का अगला बायां पहिया पंचर हो गया। वह कार लेकर सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित एक पंचर की दुकान पर पहुंचे, जहां पिछली सीट देखने पर दोनों बैग गायब मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब बैग नहीं मिले, तो प्रशांत को शक हुआ कि रास्ते में किसी ने मौका पाकर बैग पार कर दिए। बैग में थे स्कूल के जरूरी कागजात पीड़ित प्रशांत ने दोपहर करीब 3 बजे सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10:50 से 11:30 बजे के बीच की है। एक नीले रंग के बैग में 4 लाख रुपये नकद रखे थे और दूसरे बैग में स्कूल से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर बैग बरामद करने की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस घटना वाले रूट और पंचर की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। मामले में सदर कोतवाली इंस्पेक्टर सीके मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)