छत से गिरकर महिला की मौत:बागपत बच्चों को बचाते समय फिसला पैर, शादी समारोह में आई थी
बागपत के हरचंदपुर गांव में छत से गिरकर शमीम की मौत हो गई। मृतक महिला समीम बच्चों को छत पर बैठकर खाना खिला रही थी बच्चा किनारे पर पहुंचा तभी बच्चों को बचाने के प्रयास में महिला का पैर फिसला और वह नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। शमीम बागपत के रटोल गांव की रहने वाली थीं और शादी समारोह में शामिल होने हरचंदपुर आई थीं। सुबह करीब 9 बजे शमीम छत पर गईं। वह अपने बच्चों को छत के किनारे से बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल शमीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फैजान को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शमीम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)