देवरिया पुलिस ने 268 गुम मोबाइल लौटाए:एसपी ने 55 लाख रुपए के फोन मालिकों को सौंपे
देवरिया पुलिस ने 268 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इन फोन की कीमत करीब 55 लाख रुपए है। तीन नवंबर को पुलिस कार्यालय में एसपी अभिजीत आर. शंकर ने मोबाइल संबंधित आवेदकों को सौंपे। सर्विलांस सेल की टीम गुम मोबाइल खोजने में जुटी थी। टीम ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 268 फोन बरामद किए। एसपी ने मोबाइल मालिकों से बातचीत की और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, सोशल मीडिया, ई-मेल और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाते हैं। अनजान लोगों के साथ निजी या गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को डायल 112 पर भी दें। बरामद फोन में 60 रियलमी, 50 वीवो, 50 ओप्पो, 42 रेडमी, 18 सैमसंग, 15 मोटोरोला, 12 टेक्नो, नौ वनप्लस, छह इनफिनिक्स, पांच इंटेक्स और एक ऑनर का मोबाइल शामिल है। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक सादिक परवेज, शम्मी कुमार, सुधीर कुमार मिश्र और बिंदेश्वर यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)