बहराइच में जहर खाने से युवक की मौत:परिजनों ने शराब की लत को वजह बताया, लंबे समय से बीमार था

Nov 15, 2026 - 17:35
0
बहराइच में जहर खाने से युवक की मौत:परिजनों ने शराब की लत को वजह बताया, लंबे समय से बीमार था
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के जोहरा गांव में शनिवार को जहर खाने से 36 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। लंबे समय से बीमार थे राकेश परिजनों के मुताबिक, राकेश शराब पीने के आदी थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। राकेश के भतीजे शिवपूजन ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उनकी मां किसी काम से बाहर गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरगाह थाना पुलिस के मुताबिक, मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User