दयाल फॉर्म सोसाइटी में छठ महापर्व मनाया गया:व्रती महिलाओं ने की सामूहिक आराधना, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा

Nov 15, 2026 - 17:52
0
दयाल फॉर्म सोसाइटी में छठ महापर्व मनाया गया:व्रती महिलाओं ने की सामूहिक आराधना, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा
लखनऊ में लोक आस्था का पर्व छठ रविवार को दयाल फॉर्म सोसाइटी में उत्साह के साथ मनाया गया। सोसाइटी स्थित श्री हरि शंकरेश्वर महादेव मंदिर परिसर की बजरंग कुटिया में क्षेत्र के निवासियों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया। आयोजन की विशेषता यह रही कि इसका नेतृत्व किसी एक व्यक्ति या समिति ने नहीं, बल्कि सोसाइटी के सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों ने मिलकर किया। सभी के सहयोग और आपसी भाईचारे से कार्यक्रम संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद तैयार करने के बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ शाम चार बजे से छठ घाट पहुंचने लगीं। यहां वेदी पूजन और छठी मैया की आराधना की गई। इसके बाद व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि हर वर्ष पूरी कॉलोनी के लोग मिलकर छठ पर्व मनाते हैं। उन्होंने छठी मैया से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User