रास्ते के विवाद में युवक को पीटा, घायल:फर्रुखाबाद में लाठी-डंडों से हमला किया, पुरानी रंजिश में हुआ झगड़ा

Nov 15, 2026 - 17:35
0
रास्ते के विवाद में युवक को पीटा, घायल:फर्रुखाबाद में लाठी-डंडों से हमला किया, पुरानी रंजिश में हुआ झगड़ा
फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय रामबहादुर को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया। रास्ते से हटने को कहने पर हुआ विवाद मामला किन्धर नगला गांव का है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रामबहादुर के साथ मारपीट की। खेत की मेड़ और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। शनिवार शाम रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रामबहादुर को पीटा गया। रामबहादुर ने बताया कि वह रास्ते से जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों से रास्ते से हटने को कहा तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। तीन साल पहले भी मारपीट का आरोप रामबहादुर ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User