BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग का चौथे दिन:प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए छात्रों ने किया यज्ञ,डीन आफ स्टूडेंट्स ने छात्रों की सुनी बात
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरने का चौथा दिन रहा। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के जरिए छात्रों ने कामना की कि प्रशासन उनकी मांग को समझे और छात्रसंघ बहाली पर जल्द सकारात्मक फैसला ले। धरनास्थल पर पहुंचे BHU के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला और पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेदार सिंह ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आंदोलन को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। डीन ने सुनी छात्रों की बात, कुलपति की बैठक से उम्मीद धरने के दौरान डीन ऑफ स्टूडेंट्स भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं। डीन ने बताया कि छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। इसके बाद आंदोलनकारी छात्रों को प्रशासन से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जगी है। बोले छात्र नेता- यह किसी एक की नहीं, पूरे छात्र समुदाय की लड़ाई छात्र नेता शिवांश सिंह ने कहा कि छात्रसंघ बहाली की मांग किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि BHU के हजारों विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार और प्रतिनिधित्व से जुड़ी है। लंबे समय से छात्र अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में अपनी समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को बनाए रखते हुए छात्रसंघ की बहाली जरूरी है। जब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं होती, तब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)