बिजनौर के गंगा घाटों पर लाखों ने स्नान किया:दारानगर गंज में जिला पंचायत ने मेला लगाया, गंगा बैराज समेत कई घाटों पर भीड़

Nov 24, 2026 - 09:46
0
बिजनौर के गंगा घाटों पर लाखों ने स्नान किया:दारानगर गंज में जिला पंचायत ने मेला लगाया, गंगा बैराज समेत कई घाटों पर भीड़
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को बिजनौर जिले के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुबह तड़के से ही घाटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। दारानगर गंज के गंगा घाट पर जिला पंचायत ने गंगा स्नान मेले का आयोजन किया। दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे। बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। खाने-पीने और घरेलू सामान की दुकानें भी लगी हैं। भीड़ को देखते हुए मेले में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए। निगरानी के लिए कई वाच टावर बनाए गए हैं। गंगा में गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए संकेतक लगाए गए हैं। यातायात संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भारी वाहनों का रूट बदला गया है। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए प्राइवेट बसों, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यातायात और सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं। बिजनौर गंगा बैराज घाट पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नांगल, बालावाली और नारनौर समेत जिले के कई गंगा घाटों पर भी स्नान मेले लगे। इन जगहों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User