बहराइच में पाइपलाइन लीकेज से पानी बहा:मूंगफली मंडी के पास सड़क पर जलभराव, लोगों ने नपा और जल निगम से मरम्मत की मांग की

Nov 24, 2026 - 09:46
0
बहराइच में पाइपलाइन लीकेज से पानी बहा:मूंगफली मंडी के पास सड़क पर जलभराव, लोगों ने नपा और जल निगम से मरम्मत की मांग की
बहराइच के काजीपुरा मोहल्ले में मूंगफली मंडी के पास पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है। इससे हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है और सड़क पर जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आसपास की दुकानों और घरों के सामने पानी और कीचड़ जमा है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उन्होंने काजीपुरा उत्तरी और दक्षिणी वार्ड के सभासदों को समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक लीकेज ठीक नहीं हुआ है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और जल निगम से पाइपलाइन की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी और जलभराव रुक सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User