महोबा में निर्माणाधीन लाइन से 3760 मीटर तार चोरी:ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर ने दर्ज कराया मुकदमा
महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर PKG-06 परियोजना की निर्माणाधीन लाइन से करीब 3760 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की 220 केवी महोबा-बांदा बिजली लाइन का निर्माण अमारा राजा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। यह काम भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना के तहत हो रहा है।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद इमदाद उमर ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पुरा ग्योड़ी के पास टावर नंबर 9A/3 से 10/0 के बीच लगे तार को काटकर चोरी किया गया। चोरी गए तार की कुल लंबाई करीब 3760 मीटर है।
कंपनी के मुताबिक, चोरी से निर्माण कार्य पर असर पड़ा है और उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने खन्ना थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआई लक्ष्मीनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)