बिजनौर में गुलदार के लिए लगाए पिंजरे में फंसा बिज्जू:वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा; मुर्गा बना रहा चारा

Nov 24, 2026 - 17:15
0
बिजनौर में गुलदार के लिए लगाए पिंजरे में फंसा बिज्जू:वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा; मुर्गा बना रहा चारा
बिजनौर के मंडावर इलाके में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को बिज्जू फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। पिंजरे में गुलदार को पकड़ने के लिए मुर्गा रखा गया था। बिज्जू को निकालने के बाद पिंजरे में दोबारा मुर्गा रख दिया गया है। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुटी है। स्कूल जा रहे बच्चों ने देखा था गुलदार शनिवार सुबह मोहम्मदपुर देवमल और शहजादपुर के बीच नहर की पुलिया पर स्कूल जा रहे बच्चों ने गुलदार देखा था। उसे देखकर बच्चे डर गए और स्कूल जाने के बजाय घर लौट आए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में गुलदार की तलाश की। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी की, लेकिन गुलदार का पता नहीं चल सका। इसके बाद जंगल में पिंजरा लगाया गया था। शिकार की तलाश में पिंजरे में घुसा बिज्जू मंगलवार को पिंजरे में रखे मुर्गे को खाने के लालच में बिज्जू अंदर घुस गया और फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बिज्जू को आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पिंजरे में फिर से मुर्गा रखकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी गई है। बच्चों को समूह में स्कूल जाने की सलाह ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पहले भी कई बार गुलदार दिखाई दे चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में डर है। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। वन विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। बच्चों को अकेले स्कूल आने-जाने के बजाय समूह में चलने और रास्ते में शोर करते हुए निकलने की सलाह दी जा रही है। टीम ने एक कॉलेज में पहुंचकर भी लोगों को गुलदार से बचाव के तरीके बताए। गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि गुलदार की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय है। गांव में पिंजरा लगाया गया है और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई है। ग्रामीणों और बच्चों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और वनकर्मी लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User