इंतेजामिया कमेटी ने विवादित स्थल की रंगाई-पुताई-मरम्मत की मांग उठाई:संभल में जफर अली ने ASI को पत्र लिखा, बोले- काम नहीं होने पर हाईकोर्ट जाएंगे
संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और मरम्मत के लिए मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा है। उन्होंने रमजान से पहले काम कराने की मांग की है। काम नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की बात कही है। यह मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद से जुड़ा है। जफर अली ने पत्र ASI के दिल्ली स्थित धरोहर भवन, 24 तिलक मार्ग पर भेजा है। इसकी एक प्रति मेरठ मंडल के अधीक्षक पुरातत्वविद को भी भेजी गई है। पत्र में जफर अली ने बताया कि मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज, कुरान की तिलावत और इबादत होती है। रमजान में तरावीह और सहरी के समय कुरान पढ़ा जाता है। हर शुक्रवार और अलविदा जुमे की नमाज भी होती है। जफर अली के मुताबिक, 2025 में हाईकोर्ट के आदेश पर रमजान से पहले मस्जिद की सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई और सजावट कराई गई थी। उन्होंने कहा कि रमजान फरवरी 2027 में शुरू होगा। मस्जिद के कुछ हिस्सों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई, लाइटिंग और सजावट का काम जरूरी है। इसमें 15 से 20 दिन लगते हैं। उन्होंने रमजान के आखिरी सप्ताह से ईद तक पहले की तरह लाइटिंग, सजावट और माइक से नातिया कार्यक्रम कराने की मांग भी की है। जफर अली ने कहा कि मस्जिद की हालत खराब है और दीवारों पर काई जम गई है। पिछले साल भी रंगाई-पुताई और मरम्मत नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि पहले भी कमेटी हाईकोर्ट गई थी और उसके आदेश पर काम हुआ था। इस बार ASI ने सुनवाई नहीं की और काम नहीं कराया, तो कमेटी हाईकोर्ट जाएगी। हिंसा में जफर अली भी आरोपी आपको बता दें कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा में जफर अली भी आरोपी बनाए गए। SIT और संभल कोतवाली पुलिस ने 24 मार्च 2025 को जफर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जफर अली 131 दिन बाद मुरादाबाद की जेल से 1 अगस्त 2025 को रिहा हुए थे। उनकी रिहाई में जुलूस निकला और संभल कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में प्राथमिक की दर्ज कर ली। 12 मार्च 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने रंगाई-पुताई की अनुमति का आदेश जारी किया था। इस आदेश से पहले 28 फरवरी 2025 को तीन सदस्यों की टीम ने विवादित धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया था। डेढ़ घंटे अधिकारी यहां रहे और जफराली मौजूद रहे। निरीक्षण में तीन बातें निकलकर आई कोर्ट ने ASI को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद के बाहरी हिस्सों की रंगाई-पुताई करने का निर्देश दिया। साथ ही आदेश दिया कि ढांचे में किसी बदलाव के बिना बाहरी हिस्से पर सजावटी लाइटिंग लगाने की अनुमति दी गई थी, 16 मार्च 2025 को ASI ने काम शुुरू किया, इसमें करीब 04 लाख रुपए का खर्च आया है जो मस्जिद कमेटी ने जमा किया था। हिंदू पक्ष का दावा- पहले मंदिर था जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि ये पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया। इसे लेकर 19 नवंबर 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर हुई। उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद के अंदर सर्वे करने का आदेश दिया। कोर्ट ने रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। उसी दिन शाम को चार बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंच गई। 2 घंटे सर्वे किया। हालांकि, उस दिन सर्वे पूरा नहीं हुआ। इसके बाद 24 नवंबर को सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंची। दोपहर में मस्जिद के अंदर सर्वे हो रहा था। इसी दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ ने पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके। इसके बाद हिंसा भड़क गई। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)