जालौन में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया:रागी जत्थों ने कीर्तन किया, श्रद्धालुओं ने मत्था टेका; लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
जालौन के उरई में मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। राठ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह से श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचने लगे। सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और अरदास की। उन्होंने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, शबद-कीर्तन और कीर्तन दरबार हुआ। रागी जत्थों ने गुरुवाणी और शबद-कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और मानवता के संदेश का गुणगान किया। गुरुद्वारा संरक्षक हरजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एकता, समानता, प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से दूर रहकर सभी को समान मानने की प्रेरणा दी। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद लंगर हुआ। सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने लंगर की व्यवस्था में भी सेवा की। संगत ने गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा, समानता और सद्भाव के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)