फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पहुंचे डीआईजी यमुना प्रसाद:स्नान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; बोले- चाक-चौबंद है पुलिस फोर्स
फर्रुखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांचाल घाट पर चल रहे गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डीआईजी यमुना प्रसाद ने पांचाल घाट पहुंचकर स्नान, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौजूद रहीं। पार्क से घाट की व्यवस्था देखी, ड्यूटी पॉइंट की ली जानकारी डीआईजी ने घाट पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पॉइंट और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वह पांचाल घाट पुल के ऊपर बने पार्क में पहुंचे। यहां से उन्होंने घाट पर चल रहे गंगा स्नान और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। कई जिलों में चल रहा स्नान, पुलिस टीमें मुस्तैद डीआईजी यमुना प्रसाद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर फर्रुखाबाद के साथ कन्नौज, औरैया, इटावा और कानपुर देहात समेत कई जिलों में गंगा स्नान चल रहा है। सभी जगह एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से स्नान कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं और सभी मुस्तैद हैं। गंगा स्नान का कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)