मंसूरी समाज ने सर्वसम्मति से चुना मुखिया:समाज के लोगों ने आपसी एकता और सहमति का प्रतीक बताया
झांसी में गुरसरांय नगर के धनाई मोहल्ले में मंसूरी समाज की सहमति से शब्बीर माते को समाज का मुखिया नियुक्त किया गया। उनके चयन पर मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल रहा। समाज के लोगों ने इसे आपसी एकता और सहमति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अख्तर रजा सुल्तानी एरच, पेश इमाम शाहुद्दीन सिद्दीकी, हाफिज नशीर अहमद (जामा मस्जिद), हाफिज सलमान चिश्ती (शहीदगंज मस्जिद), महबूब सेठ, अली माते, उस्मान माते, बल्लू माते, इकराम खान ठेकेदार, राजू चौहान, भईयन चौरसिया, सुरेंद्र व्यास और बंटी जैन ठेकेदार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरसरांय नगर के अलावा दूर-दराज से आए मेहमानों ने भी शब्बीर माते को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकजुटता और मजबूत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)