खड़गे परिवार पर जमीन आवंटन को लेकर सियासी संग्राम
कर्नाटक में जमीन आवंटन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे प्रियांक खड़गे पर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का दावा है कि खड़गे परिवार से जुड़े ट्रस्ट को करोड़ों रुपये मूल्य की औद्योगिक जमीन आवंटित की गई, जबकि कांग्रेस ने आरोपों को राजनीतिक और निराधार बताया है।