ब्लैकमेलिंग से परेशान सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की:बलिया में पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवती अरेस्ट फेसबुक पर डेढ़ साल पहले हुआ था संपर्क

Nov 15, 2026 - 17:18
0
ब्लैकमेलिंग से परेशान सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की:बलिया में पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवती अरेस्ट  फेसबुक पर डेढ़ साल पहले हुआ था संपर्क
बलिया में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति ने एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर बुलेट भी बरामद हुई। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। रविवार को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती को अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि युवती अपनी प्रेमजाल में फंसाकर सब इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठती थी। इससे वह मानिसक रूप से परेशान था। दोनों के बीच फेसबुस से दोस्ती हुई थी, इसके बाद युवती और सब-इंस्पेक्टर में नजदीकी हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… सिकंदरपुर थाना क्षेत्र सिसोटार निवासी रोली (22) घर पर रहती है। करीब डेढ़ साल पहले रोली और सब-इंस्पेक्टर के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे युवती ने सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब एक साल से वह संदीप ब्लैकमेल करना शुरू कर दी। उससे हमेशा रुपए की मांग करती रहती थी। इससे वह बहुत परेशान रहता था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर वह उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी। शनिवार को युवती उसके मिलने उसके किराए के कमरे पर भी गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। शाम करीब 7 बजे संदीप ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उसका शव धर्मापुर गांव के रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। वह बुलेट लेकर वहां पहुंचा था। हादसे के बाद लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर एमआरओ से सूचना दी। थानाध्यक्ष लाल मणि सरोज मौके पर पुलिसबल से साथ पहुंचे। जानकारी मिलते ही तत्काल एसपी डॉ. ईरज राजा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया। यहां पर एसपी समेत पुलिसकर्मियों ने गार्द सलामी देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मृतक संदीप के शव को गृह जनपद कुशीनगर के लिए रवाना किया गया है। पहले भी दो लोगों के खिलाफ दर्ज करा चुकी है मुकदमा पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोली इससे पहले भी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी है। 27 अगस्त 2021 को उसने सिकंदरपुर निवासी अजीत जायसवाल पिता अमरनाथ जायसवाल के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसके बाद 24 मार्च 2024 को उसने पुलिसकर्मी विमलेश यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि विमलेश यादव इस मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस संदीप कुमार (28) की पत्नी रागिनी प्रजापति (24) ने शनिवार को चितबड़ागांव थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रोली से परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष चितबड़ागांव लालमणि सरोज ने बताया- मृतक सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति की पत्नी रागिनी प्रजापति की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवती को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस आरोपी युवती को रिमांड पर लेनी की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User